 |
सेवा विभाग का संक्षिप्त परिचय |
 |
|
| राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार का सेवा विभाग, दिल्ली सचिवालय
परिसर, 7वां स्तर, बी - विंग एवं 5वां स्तर, ए - विंग, आई. पी. एस्टेट, नई
दिल्ली-02 में स्थित है। दिल्ली सरकार के सेवा विभाग को दिल्ली सरकार के
भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों, डीएएनआई सिविल सेवा अधिकारी और दिल्ली
प्रशासन अधीनस्थ सेवा के काडर संबंधित अधिकारियों एवं आशुलिपिक काडर, के
सेवा के मामलों को निपटने की जिम्मेदारी सौंपी है। सेवा विभाग दिल्ली
प्रशासन अधीनस्थ सेवा और आशुलिपिक संवर्ग के लिए काडर नियंत्रण प्राधिकरण
भी है। इसके अलावा सेवा विभाग, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड का
प्रशासनिक विभाग है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के
कार्यालयों में विभिन्न श्रेणियों की पोस्ट की भर्ती के काम की देखरेख
करता है। |