 |
हमे जाने |
 |
|
| दिल्ली कल्याण समिति (डी के एस) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार
के अधीन एक स्वायत्त निकाय है और इसे वर्ष 1995 में सोसाइटी पंजीकरण
अधिनियम, 1860 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। इसका पंजीकृत कार्यालय,
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 4वां स्तर, विंग-ऐ, दिल्ली सचिवालय,
आई. पी. इस्टेट, नई दिल्ली -110002 में स्थित है। इसका लक्ष्य/ उद्देश्य,
दिल्ली कल्याण समिति की अनुमोदित योजनाओं के तहत गैर सरकारी संगठन/
व्यक्तिगत के लिए अनुदान में सहायता प्रदान करना शामिल है। जी ऐ आई के इस
उद्देश्य के लिए, एक गैर सरकारी संगठन/ व्यक्तिगत निर्धारित प्रारूप में
अपेक्षित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है। ये आवेदन पत्र, डीकेएस की
कार्यकारी समिति द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में, संबंधित
प्रशासनिक विभागों से विचार/ सिफारिश प्राप्त करने के बाद विचार में लाये
जाते हैं। |