Search
हमे जानें
संपर्क करें
हमे जानें

        
राष्ट्रपति   रजिस्ट्रार

भारत में फार्मेसी के अभ्यास के विनियमन के उद्देश्य के साथ फार्मेसी अधिनियम 1948 पारित किया गया। वर्ष 1959 में, दिल्ली फार्मेसी परिषद का फार्मेसी अधिनियम 1948 की धारा 19 के अंतर्गत गठन किया गया था।


दिल्ली फार्मेसी परिषद का संक्षिप्त इतिहास

न्यायालय का संघटन

वर्ष 1949 में, दिल्ली फार्मेसी ट्रिब्यूनल स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिनाँक 28.02.1949 पर उनकी फाइल संख्या एफ-6-4/48/डीसी के द्वारा अधिसूचित किया गया था। यह ट्रिब्यूनल दिल्ली प्रशासन के द्वारा दिनाँक 22.06.1949 पर फार्मासिस्ट सेवा के पंजीयन के लिए या दिल्ली में काम के लिए अधिसूचित किया गया था। दिल्ली प्रशासन की स्वास्थ्य सेवा के उप निदेशक मेजर एम. एस. चड्ढा को प्रथम मुखिया बनाया गया और दिल्ली के औषध नियंत्रण विभाग से श्री एस एन रॉय ने इस ट्रिब्यूनल के रजिस्ट्रार के रूप में 01.07.1949 से 30.08.1959 तक कार्य करना शुरू कर दिया।

दिल्ली फार्मेसी परिषद का संघटन

दिल्ली फार्मेसी परिषद का गठन, फार्मेसी अधिनियम 1948 की धारा 19 के अंतर्गत हुआ था।


वर्ष 1959 में दिल्ली की प्रथम राज्य फार्मेसी परिषद का गठन हुआ।

वर्ष 1965 में दिल्ली की द्वितीय राज्य फार्मेसी परिषद का गठन हुआ।

वर्ष 1971 में दिल्ली की तृतीय राज्य फार्मेसी परिषद का गठन हुआ।

वर्ष 1984 में दिल्ली की चतुर्थ राज्य फार्मेसी परिषद का गठन हुआ।

वर्ष 1984 में दिल्ली की चतुर्थ राज्य फार्मेसी परिषद का दिनाँक 25.06.2002 को गठन हुआ और यह दिल्ली राजपत्र में अधिसूचित हुई।

दिल्ली सरकार ने फार्मासिस्ट का पंजीकरण शुल्क समय-समय पर संशोधित किया है और वर्ष 1958 में पहली, 1 मार्च 1977 को दूसरी, 14.06.1979 पर तीसरी बार अधिसूचित किया।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने दिनाँक 08.12.1999 पर राजपत्र अधिसूचना नंम्बर एनसीटीडी 284 के द्वारा पंजीकरण शुल्क और अन्य शुल्कों का अंतिम संशोधन को अधिसूचित किया।

दिल्ली फार्मेसी परिषद द्वारा फार्मासिस्ट की पहला पंजीकरण दिनाँक 31.08.1959 पर शुरू हुआ। दिल्ली प्रशासन के द्वारा दिल्ली फार्मेसी के नियमों को, दिनाँक 30.08.58 पर पत्र संख्या एफ-32 (14) 54- एम एन पी एच के द्वारा, बनाया और अधिसूचित किया गया।

दिनाँक 8.12.1999 से, दिल्ली फार्मेसी परिषद ने पंजीकृत फार्मासिस्टों का नवीकरण, सभी फार्मासिस्टों जिन्होने जीवनभर के लिए पंजीकृत किया है या जिन्होने पंजीकरण शुल्क रुपए 56 / - का भुगतान किया है, को पहचान पत्र जारी करके, शुरू कर दिया।

वर्ष 1949 से 31.03.2008 तक, 18751 फार्मासिस्टों ने पंजीकृत कर चुके हैं। इसमें से 8500 फार्मासिस्टों के पंजीकरण और पहचान पत्र का नवीकरण हो गया है।

दिनाँक 31.03.2008 तक कुल 18,751 फार्मासिस्ट पंजीकृत हो चुके हैं। दिनाँक 31.03.08 तक लगभग 11415 फार्मासिस्ट अपने पंजीकरण का नवीकरण करा चुके हैं।

न्यायालय और दिल्ली फार्मेसी परिषद का संक्षिप्त सारांश

क्रम संख्या संघटन दिनांक
1 न्यायालय का संगठन 1949 (28.02.1949)
2 प्रथम न्यायालय की सूचना 1949 (22.06.1949)
3 फार्मासिस्टों के न्यायालय में पंजीयन की तिथि 1949-1959
4 प्रथम दिल्ली फार्मेसी परिषद का गठन 1959
5 द्वितीय दिल्ली फार्मेसी परिषद का गठन 1965
6 तृतीय दिल्ली फार्मेसी परिषद का गठन 1971
7 चतुर्थ दिल्ली फार्मेसी परिषद का गठन 1984
8 पंचम दिल्ली फार्मेसी परिषद का गठन 2002
9 सन् 1950 से 31.03.2008 तक पंजीकृत, कुल पंजीकृतफार्मासिस्टों की संख्या 18751
10 दिनाँक 31.03.2008 तक अपने पंजीकरण को पंजीकृत एवं नवीनीकरण कराने वाले कुल फार्मासिस्टों की संख्या 11415

मुखिया


क्रम संख्या मुखिया का नाम अवधि
1 मेजर एम. एस. चढ्ढा़ 1949-1959
2 डाँ. ए. एस. सेन 1959-1965
3 श्री सोहन नैय्यर 1965-1977
4 श्री शिव नारायण (कार्यवाहक) 1977-1980
5 डाँ. जे. एस. कुँद्री 1980-1983
6 डॉ. जे. एल. कौल 1983-1986
7 श्री एम. पी. मित्तल (कार्यवाहक) 1986-1987
8 डॉ. बी. डी . मिगलानी 1987-1988
9 श्री पीयूष वोरा (कार्यवाहक) 1988-1991
10 श्री एस. एल. सोबती 1991-1993
11 श्री पीयूष वोरा (कार्यवाहक) 1993-1995
12 श्री सोहन नैय्यर 1995-24-6-2002
13 श्री सुरेंदर मोहन शर्मा 25-6-2002 और आगे भी

रजिस्ट्रार

क्रम संख्या रजिस्ट्रार का नाम अवधि
1 श्री एस. एन. रॉय 1949-1965
2 श्री के. सी. दीवान 1965-1966
3 श्री पी. वीरास्वामी 1966-1972
4 श्री. मलिक राम इस्सर 1972-1987 (5.8.72 to 7.4.87.)
5 श्री एस. एल. नासा 8-4-87 और आगे भी

अधिक जानकारी के लिए, संपर्क करें

रूम नं 198, पुराना सचिवालय, दिल्ली - 110054
टेलीफोन नं: 23890385 23890034
मुख्य मन्त्री
Latest News
 
Appeal from Hon. Chief Minister on 12th Five Year Plan - English
Appeal from Hon. Chief Minister on 12th Five Year Plan - Hindi
Census 2011 -Phase I
Census 2011-Phase II
City Plants Million Trees This Monsoon
Delhi Geo-Spatial Data Infrastructure Act, 2011
Guideline for Website Seurity
Results for the post of Geospatial Advisor
RFP bids invited for undertaking comprehensive Socio-economic survey of households in jhuggi jhopdi clusters in delhi
The Delhi Municipal Corporation (Amendment) Act 2011(Delhi Act 12 of 2011)
 
स्थानीय सेवाऐं
 
प्रतिक्रिया दें
शिकायतें